Ticker

6/recent/ticker-posts

निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही थामें अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह का जलवा


निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था
में अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह का जलवा

फ़िल्म का मुम्बई में भव्य प्रीमियर, बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है शानदार रिस्पांस

भोजपुरी सिनेमा के डायनामिक डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म प्यार तो होना ही था


में अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह का जलवा दिख रहा है।

 इस फ़िल्म का भव्य प्रीमियर आज मुम्बई के नवरंग थिएटर में किया गया। यह प्रीमियर बॉलीवुड स्टाइल में बड़े पैमाने पर किया गया।

 रेड कार्पेट के साथ प्रीमियर के लिए सिनेमाघर को बखूबी सजाया गया। सभी मेहमानों का ढोल बाजे से स्वागत हुआ।


इस प्रीमियर शो में निर्माता अमित हिंडोचा, निर्देशक प्रमोद शास्त्री, अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव व यामिनी सिंह मौजूद थे।
फ़िल्म को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।  

यह फ़िल्म आज 5 मार्च को मुम्बई और गुजरात में रिलीज की गई है जबकि 12 मार्च को बिहार  झारखंड में रिलीज होगी। इस फ़िल्म को सेंसर से यू सर्टीफिकेट मिला है। 


हमेशा कुछ नया लेकर आने वाले डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री इस बार भी भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक अनूठी और पारिवारिक फ़िल्म लेकर आए हैं। 

सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर और गाने डीआरजे रिकॉर्ड्स से रिलीज होते ही खूब पॉपुलर हुए हैं। 

युवा सुपरस्टार 'अरविन्द अकेला कल्लू' और निर्देशक 'प्रमोद शास्त्री' की दिल को छू लेने वाली भोजपुरी फिल्म "प्यार तो होना ही था" सभी को बहुत अच्छी लग रही है। 


ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित की गई युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है।

 इस फिल्म का निर्माण निर्माता अमित हिंडोचा ने भव्य पैमाने पर किया है। काफी मंझे हुए फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री काफी सुलझे हुए फिल्म डायरेक्टर हैं। 

उन्होंने यह एक स्वस्थ मनोरंजक व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्देशन किया है। 

हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग की है।

 भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुरपहिट जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। 


फ़िल्म के गाने और सीन बहुत ही शानदार हैं। कल्लू का एक से बढ़कर एक एक्शन भी देखने लायक है। बेहतरीन गानो से भरपूर यह फ़िल्म कल्लू के फैन्स के लिए यह एक तोहफा है।


फिल्म प्यार तो होना ही था के लेखक एस. के. चौहान, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं।

 छायांकन जगमिंदर सिंह जग्गी, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला महेंद्र सिंह का है। 

कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर शाहनवाज हुसैन हैं। निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

 मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, कनक यादव, यामिनी सिंह,  सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, आशीष हरपाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश शर्मा, अजितेश पंडित आदि हैं।
कोरी ल राजेश कुमार