Ticker

6/recent/ticker-posts

मशहूर गायक और संगीतकार साजिद - वाजिद जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट्स दिए हैं और मन को छू जाने वाले संगीत से हम सभी को रूबरू किया है। संगीतकार साजिद खान ने अपने मृत भाई वाजिद खान जिनका हाल ही में निधन हुआ था


मशहूर गायक और संगीतकार साजिद - वाजिद जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट्स दिए हैं और मन को छू जाने वाले संगीत से हम सभी को रूबरू किया है। 

 संगीतकार साजिद खान ने अपने मृत भाई वाजिद खान जिनका हाल ही में निधन हुआ था, 

उनके जन्मदिन पर अपना शोक जताया और उनकी गुज़री हुई ज़िन्दगी की प्रशंसा करते हुए उनकी याद में एक गाना रिलीज़ किया

 " मस्त बरसात ". इस म्यूजिक वीडियो में सलमान युसूफ खान और सौन्दर्य शर्मा ने काम किया है।  

           साजिद खान ने यह गाना अपने नए लेबल " तालीम म्यूजिक " के तहत लॉंच  किया है जो आज यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ। 
गाने  के रिलीज़ होते ही दर्शको ने अपना ढेर सारा प्यार जताया और इस गाने को बेहद पसंद किया है।

  इस गाने की एक ख़ास बात यह है के साजिद खान ने इसे न सिर्फ संगीत दी बल्कि इसे खुद गया भी।  

दर्शको को यह म्यूजिक बोहोत अद्भुद और अच्छा लगा।  

          
  दर्शको ने अपने ढेर सारे प्यार के साथ इस गीत की प्रशंसा करते हुए यह भी 

कहा की कई साल बाद उन्हें एक ऐसा संगीत  सुनने मिला जो असली और बिलकुल अनिर्मित है। 

 बोहोत कम  ऐसा देखा जाता है की लोग संगीत से इतना प्रेम करते हैं 

और उसी तरह से बिना किसी फ़िल्टर या ऑटो ट्यून  के पेश करते हैं।  

साजिद खान ने अपने इस गाने में अपनी पूरी कोशिश की के वह जनता जनार्दन को सय्यम रूप से 

एक शानदार गाना पेश करें और बेशक उनकी यह कोशिश कामयाब रही।  

       साजिद खान की कोशिश यह थी के वो अपने भाई के लिए उनके जन्मदिन पर उन्हें कुछ पेश कर सके

 और उन्होंने वाजिद खान को बेहतरीन तरीके से यह श्रद्धांजलि अर्पित की और इतना सुन्दर गाना रिलीज़ किया।  

मस्त बरसात की टीम ने सभी संगीत प्रेमियों के सामने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना सुनिश्चित किया।
 आज के म्यूज़िक लॉन्च के साथ, वे उम्मीद कर रहे हैं कि यह गाना हर

 किसी  तक पहुंचे और आने वाले 
दिनों में बड़े पैमाने पर हिट हो.
       
कोरील राजेश कुमार