Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी २० दिसम्बर, २०२१ को मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड का सातवां सीजन -- द क्लब, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में एक नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य आयोजित होगा।


मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड का सातवां साल
नये क्षेत्र, नयी उपलब्धि, नयी प्रस्तुति बेमिसाल

               आगामी २० दिसम्बर, २०२१ को मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड का सातवां सीजन -- द क्लब, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में एक नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य आयोजित होगा। 

यह जानकारी मुंबई ग्लोबल के प्रकाशक संपादक राजकुमार तिवारी ने दी है। 

मुंबई ग्लोबल द्वारा आयोजित यह पुरस्कार सम्मान विभिन्न क्षेत्रों के सफल और अनुकरणीय व प्रेरक कार्य करने वाले व्यक्ति/ संस्था/ संगठन को प्रदान किया जाता है। 

इसके अतिरिक्त इस मंच पर सौन्दर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है और चार वर्ष इसके भी हो चले हैं।

 यही नहीं इस वर्ष मुंबई ग्लोबल मंच ने उद्यमी और संघर्षशील लोगों को पुरस्कृत किया। पंचकूला में आयोजित इस अवार्ड फंक्शन का नाम था -- अखण्ड भारत गौरव अवार्ड।
                   
  मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड फंक्शन में संघर्षरत कलाकार तकनीशियनों के साथ बड़े सितारों का भी आगम समागम होता है।

 प्रथम अचीवर्स अवार्ड का कार्यक्रम भाई दास हॉल, जुहू विले पार्ले, मुंबई में हुआ था।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीतेन्द्र के साथ राजपाल यादव और मनोज जोशी भी प्रमुख सितारे के रूप में उपस्थित थे। यही हाल हर साल रहता है, महफिल सितारों भरी रहती है। 

जीतेन्द्र ने तो कई बार दर्शकों तथा विजेताओं को अनुग्रहित किया और भव्य व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आयोजक राजकुमार तिवारी को विशेष स्नेह, धन्यवाद दिया। 

राजपाल भी दोबारा आये। सितारों भरी शाम में एक बड़ा नाम विवेक ओबेरॉय का भी है जिसने मंच पर समा बांध दिया था। 

मंच संचालक (एंकर) के रूप में अमन यतन वर्मा कई बार उपस्थित रहे। हास्य कलाकारों में सुनील पाल,

 एहसान कुरैशी सदैव अपनी सेवाएं देकर मनोरंजन करते रहे हैं। संगीतकार दिलीप सेन, गायक अभिनेता अरुण बक्शी,

 अभिनेता अली खान और  दिल का क्या कसूर फेम स्टार पृथ्वी भी इस मंच का आकर्षण रहते आये हैं। 

इस वर्ष का मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, सीजन सात, पिछले आयोजनों से संवर्द्धित और विस्तृत रूप में नज़र आयेगा। नये और बड़े सितारों, 

तकनीशियनों की नयी फौज होगी, नये रंगारंग कार्यक्रम होंगे और होंगे हम, आप और इस महती प्रस्तुति के पार्श्व नायक राजकुमार तिवारी। 

तो मिलते हैं, २० दिसम्बर, २०२१, सन्ध्या काले, द क्लब, डी० एन० नगर, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में सितारों से गुंफित उस प्रोग्राम में जिसका नाम है -- मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड।