Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का शानदार आयोजनसंगीतकार अनु मलिक, एमएलए भारती लव्हेकर, दीपा नारायण झा, एहसान कुरैशी, रज़ा मुराद, अरुण बख्शी, ऋतु पाठक को मिला अवार्ड


डॉ कृष्णा चौहान द्वारा तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का शानदार आयोजन

संगीतकार अनु मलिक, एमएलए भारती लव्हेकर, दीपा नारायण झा, एहसान कुरैशी, रज़ा मुराद, अरुण बख्शी, ऋतु पाठक को मिला अवार्ड


बॉलीवुड फ़िल्म निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ने केसीएफ के अंतर्गत मुम्बई के जुहू में स्थित मेयर हॉल में 12 दिसम्बर को बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का शानदार आयोजन किया। यह इस अवार्ड का तीसरा साल है।

इस अवार्ड से संगीतकार अनु मलिक, एमएलए भारती लव्हेकर, दीपा नारायण झा, एहसान कुरैशी, रज़ा मुराद, 

अरुण बख्शी, अनिल नागराथ, सुधाकर शर्मा, अल्का भटनागर (सिंगर यूके), के के गोस्वामी,

 प्रेमा किरण, डॉ परिन सोमानी यूके, श्यामलाल (भय्या जी स्माइल), रूपल जी, निर्माता मुकेश गुप्ता को नवाजा गया। 

जलेबी बाई गीत सिंगर ऋतु पाठक ने गाकर सुनाया तो लोग डांस करने पर मजबूर हो गए। 

उन्हें भी बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड दिया गया, साथ ही उनके हाथों से भी कई लोगों को पुरस्कृत किया गया।
लेडी इंस्पेक्टर मूठे जी को रज़ा मुराद ने अवार्ड दिया और कहा कि लेडी पुलिस अधिकारी इतनी हसीन भी हो सकती हैं, यह आज मालूम हुआ।


यहां रूबी अहमद ने अपनी डांस परफॉर्मेंस भी पेश की तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। ऎक्ट्रेस सीमा सूर्यवंशी ने भी यहां डांस का तड़का लगाया। 

सिद्धिविनायक ट्रॉफीज के गणेश जी, आरजे दिव्या रेडियों नशा, ऎक्ट्रेस दीप्ति तिवारी और ऎक्ट्रेस फरीदा सिद्दीकी को भी अवार्ड मिला।
 आर राजपाल (बेस्ट पब्लिसिटी डिज़ाइनर), डांसर सीमा सूर्यवंशी, सोशल वर्कर सुंदरी ठाकुर, कथावाचक मधु मंगलदास को भी बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से नवाजा गया।


सभी पुरस्कार पाने वालों ने कृष्णा चौहान की तारीफ की और उनके हौसले व जज़्बे को सलाम किया।


डॉ कृष्णा चौहान ने इस मौके पर प्रिंट, डिजिटल मीडिया से जुड़े कई पत्रकारों को भी बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से नवाजा।

 जिनमें कैलाश मासूम, सन्तोष साहू, सुहैल फिदाई, गाज़ी मोईन, दिलीप पटेल, 

दिनेश कुमार, अवनींद्र आशुतोष, राजेन्द्र बोडारे एडिटर फिल्मी आवाज़, कीर्ति कदम,
 पंकज पाण्डेय,  नासिर तागले, देवेंद्र खन्ना, मोहन राजपूत, परवीन मकवाना, शैलेश पटेल, सुंदर मोरे, रमाकांत मुंडे, 

राजेश कोरील, रितेश पाठक, राजेन्द्र कुरील का नाम उल्लेखनीय है।


इस मौके पर कृष्णा चौहान ने अपनी हिंदी फिल्म "आत्मा डॉट कॉम" का एलान भी किया। इसका पोस्टर लांच हुआ।

 यह एक हॉरर थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके लेखक गाज़ी मोइन हैं।  कृष्णा चौहान द्वारा निर्देशित फ़िल्म के डीओपी पप्पू के शेट्टी हैं।

इस अवार्ड फंक्शन के बाद कृष्णा चौहान 27 फरवरी 2022 को बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022, 4 मई 2022 को वह अपने बर्थडे के दिन लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 करवाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड फ़िल्म निर्देशक कृष्णा चौहान पिछले कई वर्षों से इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है 
और अब हिंदी फ़ीचर फिल्म आत्मा डॉट कॉम भी बनाने जा रहे हैं। कृष्णा चौहान की एक फाउंडेशन भी है, जिसका नाम है कृष्णा चौहान फाउंडेशन। जिसके अंतर्गत कृष्णा कई अवार्ड्स शो का भी आयोजन करते हैं।

 केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड और लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन सन 2019 से किया जा रहा है। 

इसके अलावा केसीएफ से समाजसेवा, फ़ूड वितरण और भगवद गीता का वितरण किया जाता है। 

कृष्णा चौहान द्वारा साल 2020 में कोरोना महामारी के  बीच में कई जरूरतमंद लोगों को खाद्य वस्तुएं मुहैया कराई गईं थी।

आपको बता दें कि कृष्णा चौहान गोरखपुर यूपी के रहने वाले हैं और पिछले 20 वर्षों से वे मुंबई में रह रहे हैं।

 अपने स्ट्रगल के दिनों में कृष्णा ने सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। आज कृष्णा चौहान इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कृष्णा चौहान को उनकी शार्ट फ़िल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है