Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को डॉ कृष्णा चौहान करवा रहे हैं मिस एंड मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान का भव्य आयोजन 8 मार्च को भारत सहित विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काफी उत्साह से मनाया जाता


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को डॉ कृष्णा चौहान करवा रहे हैं मिस एंड मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान का भव्य आयोजन 


8 मार्च को भारत सहित विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काफी उत्साह से मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं को बधाई देने, उन्हें सम्मानित करने का एक विशेष मौका होता है. 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2022 को डॉ कृष्णा चौहान मुम्बई में मिस एंड मिसेज इंडिया और "नारी शक्ति सम्मान 2022" का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। 


केसीएफ और केसीपी द्वारा 7 मार्च 2022 को मिस एंड मिसेज इंडिया बयूटी कांटेस्ट और नारी शक्ति सम्मान का आयोजन होने जा रहा है जिस के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ कृष्णा चौहान, एसीपी बाजीराव महाजन, 
डॉ परिन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, सुजाता शर्मा और फैशन डिजाइनर सरला पाण्डेय का नाम उल्लेखनीय है।

डॉ कृष्णा चौहान ने बताया कि इस दिन का संबंध हमारे  देश की महिला शक्ति से है। इसलिए हम महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें विशेष सम्मान से नवाजने जा रहे हैं।

 इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली कुछ महिलाएं हैं एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, ऎक्ट्रेस सलमा आगा, 

उपासना सिंह, ऋतु पाठक, मधुश्री, श्वेता तिवारी, पूनम झावर राखी सावंत, ज़ीनत एहसान कुरैशी, प्रेमा किरण, सुंदरी ठाकुर इत्यादि।


डॉ कृष्णा चौहान का यह बड़ा धमाल इवेंट होगा।  
आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सक्सेसफुल फ़िल्म निर्देशक हैं, 

समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करवाने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाली पर्सनाल्टी माने जाते हैं। 

उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने नेक्स्ट पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। 

नए साल 2022 में उन्होंने मुम्बई के मेयर हॉल में "बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022" का सफल आयोजन किया। केसीएफ द्वारा यह अवार्ड लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया।

 12 फरवरी 2022 को आयोजित हुए इस शानदार अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें एसीपी बाजीराव महाजन, 
गजेंद्र चौहान, अनु मलिक, दीपा नारायण झा, एहसान कुरैशी, अली खान, सुनील पाल इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है। 

इस अवसर पर बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ तथा सोशल वर्क के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। 

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत कृष्णा चौहान कई एवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं। 

केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड एवॉर्ड,
 बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के एवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है। 


4 मई 2022 को अपने बर्थडे के दिन डॉ कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का आयोजन करने वाले हैं