Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों के मसीहा दीनबन्धु सर छोटुराम की जयंती आज गांव अदियाना तहसील मतलौडा में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा महावीर सिंह के नेतृत्व में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया।


किसानों के मसीहा दीनबन्धु सर छोटुराम की जयंती आज गांव     अदियाना तहसील मतलौडा में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा महावीर सिंह के नेतृत्व में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया।

 जिस में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष  आदरणीय/सम्मानिय श्री ओमप्रकाश धनखड के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार, जिला अध्यक्ष डा0 अर्चना गुप्ता ,जिला महामंत्री रविन्द्र भाटिया व कृष्ण छौक्कर,  

जिला प्रभारी जवाहर सैनी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दिनेश पुजारा व राजेश फोगाट, चेयरपर्सन  आशु सत्यवान शेरा, जिला उपाध्यक्ष मनोज दहिया , 

जिला महामंत्री आजाद खलीला व प्रदीप रावल ,किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह (गज्जु बाबा) व सह मीडिया प्रभारी अनु भाटिया मतलौडा मण्डल अध्यक्ष सोमवार मलिक व मतलौडा मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन शर्मा,  कार्यकारणी सदस्य प्रवीण त्यागी व पुरी कार्यकारणी उपस्थित रहे। 

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद गांव के सम्मानित बुजुर्गो के द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। 

किसान मोर्चा में जिला अध्यक्ष महावीर सिंह व उपाध्यक्ष मनोज दहिया के द्वारा शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया।

आजाद खलीला (भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री)के द्वारा बुके एवम शॉल से  कृष्ण छोकर(भाजपा जिला महामंत्री) को सम्मानित किया गया।
 
अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार  ने दीनबन्धु सर छोटुराम के जीवन काल के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। 
प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने रागनी गायक नरेन्द्र को शाल पहनकर  उनका सम्मान किया  प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने जानकारी दी दीनबंधु सर छोटुराम  कैसे किसानों की लड़ाई लड़ते हुए किसानों के मसीहा बने ।उन्होंने बताया कि वो सर छोटुराम जी को अपना आदर्श मानते हैं व उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने की कोशिश करते हैं । 

उन्होंने बताया कि आप सब भी उनकी नीतियों का अनुसरण करें  एवम उनके बताए हुए मार्ग पर चले।उन्होंने बताया कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासन काल में किसान कैडिट कार्ड की शुरुआत की व केंद्र की नीतियों के बारे में बताया कि कैसे पहले की सरकार के समय के किसान किस तरह खाद के लिए परेशान होते थे, 

उनकी सुनवाई नहीं होती थी।पर आज मोदी सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं लाई है,जिसके माध्यम से किसान खुशहाली की ओर अग्रसर है।

 कार्यक्रम के अन्त में जिला अध्यक्ष डाॅ अर्चना गुप्ता ने इस सुनहरे अवसर पर  अदियाना गांव एवं आस पास के आये सभी गांव वासियों  का तहेदिल से धन्यवाद किया