Ticker

6/recent/ticker-posts

सिनेबस्टर मैगज़ीन के ओनर रॉनी रॉड्रिग्स डॉ तानिया संदीप झा व डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी में हुए शामिलरॉनी रॉड्रिग्स, पर्ल समूह की कंपनियों के मालिक और सिनेबस्टर पत्रिका के प्रकाशक और प्रधान संपादक पवई मुम्बई के वेस्टिन होटल में उस समय स्पॉट किए गए


सिनेबस्टर मैगज़ीन के ओनर रॉनी रॉड्रिग्स डॉ तानिया संदीप झा व डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी में हुए शामिल

रॉनी रॉड्रिग्स, पर्ल समूह की कंपनियों के मालिक और सिनेबस्टर पत्रिका के प्रकाशक और प्रधान संपादक पवई मुम्बई के वेस्टिन होटल में उस समय स्पॉट किए गए 

जब वह 22 मई की शाम को यहां मुख्य अतिथि के रूप में संदीप झा की बेटी डॉ तानिया संदीप झा और डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी अटेंड करने गए थे। 

आपको बता दें कि इस शुभ अवसर पर बिहार सरकार के मिनिस्टर ऑफ इंडस्ट्रीज सय्यद शाहनवाज हुसैन और ऎक्टर रवि किशन भी गेस्ट के रूप में मौजूद थे। 

सभी ने दूल्हा दुल्हन को शादी की ढेर सारी बधाई दी।
गौरतलब है कि रॉनी रॉड्रिग्स  बेहद व्यस्त रहते हैं। उनका शेड्यूल काफी टाइट होता है। 

वह पर्ल ग्रुप की कंपनियों के ओनर हैं साथ ही विख्यात मैगज़ीन सिनेबस्टर के पब्लिशर और एडिटर इन चीफ भी हैं। 

मगर मिस्टर रॉनी रॉड्रिग्स एक सामाजिक व्यक्ति भी हैं, वह रिश्तों और दोस्ती को निभाना जानते हैं, अपने बिज़ी शेडयूल में से समय निकाल कर संदीप झा की बेटी डॉ तानिया संदीप झा और डॉ विवेक आदित्य मिश्रा की शादी में शामिल हुए।


यह विवाह समारोह का एक भव्य आयोजन था, जहां मेहमानों का शाही अंदाज में स्वागत किया गया। तरह तरह के पकवानों और लज़ीज़ खानों के साथ साथ यहां म्युज़िक का भी इंतेजाम था।


संदीप झा की बेटी डॉ तानिया संदीप झा दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ  रही थीं वहीं डॉ विवेक आदित्य मिश्रा दूल्हे बनकर काफी खुश थे। दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही थी। 

बेहतरीन सजावट और आकर्षक रौशनी के बीच यहां शादी की तमाम रस्में हुईं। यहां आए सभी मेहमानों के लिए यह एक यादगार शादी रही।

इस ग्रैंड वेडिंग के पीआर की जिम्मेदारी रमाकांत मुंडे (मुंडे न्यूज़) ने बखूबी निभाई।

छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई